Shot dead after being thrown to ground his skull riddled with bullets video emerges murder teacher at AMU जमीन पर गिराकर गोलियां से भूना, खोपड़ी को किया छलनी, शिक्षक की हत्या का सामने आया वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जमीन पर गिराकर गोलियां से भूना, खोपड़ी को किया छलनी, शिक्षक की हत्या का सामने आया वीडियो

एमएयू परिसर में शिक्षक की हुई हत्या का वीडियो सामने आया है। जिसमें हमलावर शिक्षक पर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Fri, 26 Dec 2025 06:49 PMDinesh Rathour अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता
share
जमीन पर गिराकर गोलियां से भूना, खोपड़ी को किया छलनी, शिक्षक की हत्या का सामने आया वीडियो

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक की बेरहम तरीके से हत्या कर दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में हमलावर शिक्षक पर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। जिस जगह पर शिक्षक की हत्या की गई वहीं, पास में ही सीसीटीवी लगा था, जिसमें सारी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने शिक्षक को जमीन पर गिरा दिया, फिर उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चार गोलियां खोपड़ी व एक बाजू के पास लगी, जिन्होंने दिमाग व खोपड़ी को छलनी कर दिया। इसके अलावा कोहनी पर भी दो जगह गोली छूकर निकलने जैसे निशान हैं।

परिजनों ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एक बदमाश शिक्षक के गिरने के बाद भी लगातार गोलियां मारता नजर आ रहा है। पुलिस की चार टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी दानिश राव एएमयू के एबीके ब्याज हाईस्कूल में कंप्यूटर टीचर थे। बुधवार रात को रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। साथ में दो अन्य शिक्षक इमरान व गोलू भी थे। करीब पौने नौ बजे कैनेडी हॉल के पास स्कूटी पर आए नकाबपोश बदमाशों ने दानिश के पास आकर कहा कि अब तू पहचानेगा मैं कौन हूं। इसके बाद पिस्टल से गोलियां बरसा दीं और हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाते हुए फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छावनी बना यूपी का यह गांव, बड़ी संख्या में पीएसी तैनात, पुलिस चौकी बनाने का आदेश

कई पत्र लिखे, अपराधियों की सूची सौंपी, मगर नहीं रुके बाहरी

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सरेराह शिक्षक की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को घेरे में खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि ये घटना अचानक नहीं हुई। इससे पहले भी एएमयू में हत्याएं हो चुकी हैं। इसी साल मार्च में एक छात्र को गोली मारी गई थी। वहीं, मारपीट व फायरिंग की घटनाएं तो मानो आम हो गई हैं। इस सुरक्षा पर चिंता जताते हुए पुलिस की ओर से कई बार एएमयू प्रशासन को पत्र लिखे गए। कहा कि सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन अपराधियों की सूची तक थमाई, जो छात्र या पूर्व छात्र हैं। उनकी हिस्ट्रीशीटर तक खुली हुई है। लेकिन, कोई बदलाव नहीं हुआ। धड़ल्ले से बाहरी तत्व कैंपस में प्रवेश कर रहे हैं। अब इस घटना के बाद फिर से औपचारिक सुरक्षा बढ़ाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने के सामने ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट, दो लाख के जेवर बटोर ले गए बदमाश

एएमयू कैंपस में दाखिल होने के दो प्रमुख रास्ते हैं। यहां एएमयू की सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी अंदर नहीं होती। इन दोनों रास्तों पर लचर चेकिंग व्यवस्था होने के चलते कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा कई जगहों से बाउंड्रीवॉल टूटी हुई हैं, जहां से बाहरी तत्व प्रवेश करते हैं। होस्टलों में बाहरियों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते कैंपस में रंगबाजी व गुटों के टकराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट तो फायरिंग तक हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से कई बार सुरक्षा के संबंध में एएमयू प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है। कहा गया कि कैंपस में सुरक्षा पुख्ता की जाए। गेट्स पर निगरानी बढ़ाई जाए। यही नहीं, पूर्व में अपराधों में शामिल रहे आरोपियों, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों की सूची उनको दी गई है। लेकिन, सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि अपराधी कैंपस में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सुरक्षा के संबंध में पुलिस की ओर से एएमयू प्रशासन को पत्राचार किया गया है। मौखिक रूप से भी बातचीत की जा रही हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि एएमयू के शिक्षक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं। कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास्ते में जीजा-साली ने उठाया खौफनाक कदम, घर पहुंची कोहराम मचा देने वाली आई खबर

इस साल हुईं ये घटनाएं

08 मार्च को पुलिस ने एएमयू से एक गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे तमंचा व अधबनी पिस्टल मिली थी।
22 अप्रैल को एएमयू में हॉर्स राइडिंग शो में दो गुटों में फायरिंग हो गई थी।
26 अप्रैल को एएमयू कैंपस में बाहरी युवक ने एक छात्र पर ऐलानिया फायरिंग की थी।
17 अगस्त को एक छात्र से पूर्व छात्र व उसके साथियों ने की मारपीट। रुपये छीनने व बंधक बनाने का था आरोप
05 अक्टूबर को एएमयू के हादी हसन हाल के ग्राउंड में क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट के बाद फायरिंग हुई।
18 अक्टूबर को नगला पटवारी निवासी व्यक्ति से उधारी मांगने पर एएमयू कैंपस में मारपीट, फायरिंग का आरोप
26 अक्टूबर को एएमयू के अल्लामा इकबाल हॉल में छात्र के साथ हुई थी मारपीट।
07 नवंबर को एएमयू कैंपस के बास्केटबॉल ग्राउंड में छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी।
मारपीट व फायरिंग की घटनाएं हुईं आम, सुरक्षा पर चिंता जताते हुए पुलिस ने कई बार लिखा पत्र
परिसर में दाखिल होने के दो प्रमुख रास्ते, कई जगह से टूटी बाउंड्रीवॉल, जहां से घुसते हैं बाहरी
,

रिकॉर्ड में कई छात्रों का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कई छात्र ऐसे हैं, जिनका आपराधिक इतिहास है। शोध कर रहे छात्र पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की ओर से ये भी कहा गया कि दाखिला लेने के दौरान देखा जाए कि किसी छात्र पर मुकदमा तो नहीं है।

दो गुटों में फायरिंग में कर लिया समझौता

सात नवंबर की शाम को एएमयू कैंपस के बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलने के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इसमें एक गुट के युवक ने पिस्टल कॉक करके हवा में लहराई और फायरिंग तक की। हैरानी की बात थी कि घटना के बाद प्रॉक्टोरियल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस को कोई सूचना ही नहीं दी गई। दो दिन बाद फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा लिखकर आरोपी को जेल भेजा। अक्सर देखने में आया है कि पहले आपसी गुटबाजी में मुकदमे कराए गए। बाद में उनमें समझौता कर दिया। इसलिए पुलिस ने इस बार अपनी ओर से मुकदमा लिखा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।