रास्ते में जीजा-साली ने उठाया खौफनाक कदम, घर पहुंची कोहराम मचा देने वाली आई खबर
मेरठ में जीजा-साली के प्रेम-प्रसंग के मामले ने घर से लेकर थाने तक सनसनी फैला दी। अपने-अपने घरों से भागे जीजा-साली की जब खबर आई तो घर में कोहराम मच गया।

यूपी के मेरठ में जीजा-साली के प्रेम-प्रसंग के मामले ने घर से लेकर थाने तक सनसनी फैला दी। अपने-अपने घरों से भागे जीजा-साली की जब खबर आई तो घर में कोहराम मच गया। दरअसल बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दादरी बाईपास के पास बुधवार रात एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रेम-प्रसंग में दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों घर से भागकर आए थे। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद जिले के उजैडा गांव निवासी 32 वर्षीय आशीष परिवार के साथ रहता था। आशीष का मेरठ के गांव पथौली निवासी 19 वर्षीय अंशिका से प्रेम प्रसंग था।
अंशिका रिश्ते में आशीष की साली लगती थी। बुधवार शाम दोनों घर से भागकर यहां पहुंचे थे। प्रेमी युगल नेशनल हाईवे पर धूम मानिकपुर गांव के पास एक दुकान पर रुके थे। दोनों ने जहर खा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर युवक की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।
परिजन तलाश में जुटे थे
पुलिस की जांच में पता चला है कि आशीष और अंशिका सोमवार को अपने-अपने घर से निकले थे। परिजन लगातार दोनों की तलाश में जुटे थे। मेरठ एक थाने में परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। घटना के बाद परिजनों की कॉल आशीष के मोबाइल पर आई थी। पुलिस ने फोन रिसीव किया तो पता चला आशीष घर से गायब था। परिजन बादलपुर पहुंचे। दोनों परिवारों के आने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किए।
नोएडा के एडीसीपी सेंट्रल संतोष कुमार ने बताया, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और युवती सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे, जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।




साइन इन