village Meerut has been turned into fortified camp large number PAC personnel deployed orders issued set police chauki छावनी बना यूपी का यह गांव, बड़ी संख्या में पीएसी तैनात, पुलिस चौकी बनाने का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छावनी बना यूपी का यह गांव, बड़ी संख्या में पीएसी तैनात, पुलिस चौकी बनाने का आदेश

मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सठला गांव को छावनी बना दिया गया है। गांव में कोने-कोने पर जवानों को खड़ा कर दिया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की गई।

Fri, 26 Dec 2025 07:31 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
छावनी बना यूपी का यह गांव, बड़ी संख्या में पीएसी तैनात, पुलिस चौकी बनाने का आदेश

यूपी के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सठला गांव को छावनी बना दिया गया है। गांव में कोने-कोने पर जवानों को खड़ा कर दिया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की गई। खुद एसएसपी और एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया। साथ ही गांव के अंदर पुलिस चौकी बनाने का भी आदेश दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उनके मन में कई सवाल भी उठने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला

सठला गांव में दरोगा और सिपाही बिना वर्दी के बुधवार को दबिश देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दरोगा और सिपाही को गांव के दबंगों ने पकड़कर उन्हें घेर लिया और बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी जब विभाग में पहुंची तो हड़कंप मच गया। एसएसपी ने गांव में दबिश देने गए दरोगा और सिपाही को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए। अगले दिन गुरुवार को एसएसपी और एसपी देहात सठला पहुंचे और गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी। एसएसपी ने गांव के अंदर पुलिस चौकी बनाने का भी आदेश दिया। साथ ही गांव के 40 अपराधी चिन्हित किए, जिनमें से 11 की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रास्ते में जीजा-साली ने उठाया खौफनाक कदम, घर पहुंची कोहराम मचा देने वाली आई खबर

हमले के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस पर हमले की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था, बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। गुरुवार को ड्रोन से गांव के निगरानी की गई। पीएसी के साथ पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। अगले आदेश तक पीएसी गांव में तैनात रहेगी। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा सौरभ और सिपाही सुनील को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है दोनों सादे कपड़ों में दबिश देने पहुंचे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादे कपड़ों में दबिश देने पहुंचे सिपाही और दारोगा की पिटाई, दोनों सस्पेंड

सठला में बनेगी पुलिस चौकी

एसएसपी ने बताया फिलहाल पुलिस चौकी सठला के बराबर वाले गांव में बनी थी। पुलिस चौकी को गांव में शिफ्ट कराया जाएगा, प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। चौकी पर दरोगा सुमित तोमर की तैनाती की है। मवाना थाने में अतिरिक्त अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह की भी तैनाती की है।

एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने बताया, दरोगा सौरभ कुमार और सिपाही सुनील को सस्पेंड किया है। सठला में पुलिस चौकी बनाने के लिए जगह तलाशी जा रही है। गांव के 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है, अगले आदेश तक पीएसी गांव में तैनात रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।