short circuit caused huge fire in Gorakhpur all shops burnt to ashes गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट लगी भीषण आग, देखते ही देखते खाक हुईं सभी दुकानें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट लगी भीषण आग, देखते ही देखते खाक हुईं सभी दुकानें

गोरखपुर में नौकायन मार्ग पर जेएसआर की पांच दुकानों में गुरुवार की दोपहर बाद आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटे भर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान सभी दुकान जलकर खाक हो गया।

Thu, 12 June 2025 06:51 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट लगी भीषण आग, देखते ही देखते खाक हुईं सभी दुकानें

यूपी के गोरखपुर में नौकायन मार्ग पर जेएसआर की पांच दुकानों में गुरुवार की दोपहर बाद आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटे भर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान सभी दुकान जलकर खाक हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है हालांकि अग्निशमन विभाग की जांच जारी है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को दूर कर रास्ता डायवर्ट कराया।

जानकारी के मुताबिक जेएसआर की एक दुकान में सबसे पहले आग लगी और जब तक इस पर काबू पाया जाता आग ने विकाराल रूप ले लिया। चार अन्य दुकानों में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी। आग की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी मौके पर पहुंचे वहीं रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मिलकर आग को काबू में करने के प्रयास में जुट गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह वारदात हुई नौकायन पर भीड़ कम थी। फिलहाल दमकल की टीम ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। आग से हुए नुकसान के साथ ही आग की वजह की जांच जारी है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:यूपी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलटी कार, दंपति समेत 4 की मौत
ये भी पढ़ें:लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज में लगी भीषण आग, फैकेल्टी रूम जलकर खाक

बुलंदशहर में सरसों के तेल के गोदाम में लगी भीषण आग

उधर, बुलंदशहर के काली नदी रोड स्थित गुरुसगंज मंडी तेल के गोदाम में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी सचिन का गुरुसगंज मंडी में सरसों के तेल और रिफाइंड का गोदाम है। देर रात करीब 2 बजे गोदाम में आग लग गई।

राहगीरों ने गोदाम से धुंआ और आग की लपटें निकलते देखकर फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग से गोदाम में रखे तेल और रिफाइंड जलकर नष्ट हो चुका था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।