moradabad miscreants entered house and shot the woman dead मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा

मुरादाबाद में बदमाशों ने घर में घुसकर 32 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Thu, 12 June 2025 05:59 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, मुरादाबाद
share
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा

यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर 32 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आज़ सुबह के मोहल्ला नुरुल्लाह स्थित कन्या इंटर कॉलेज के पास की रहने वाली 32 साल की अंजुम की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। कुंदरकी में मृतका अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। जहां कुंदरकी के रहने वाले हाफ़िज़ से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। इस दौरान मृतका ने अपने शौहर हाफ़िज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया था। पूछताछ में मृतका की बेटी के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि हत्यारोपी हाफिज और उसका भाई खालिद द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

मृतका की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी रामपुर जनपद निवासी शादाब के साथ हुई थी। जिससे दो बेटियां हैं। हालांकि बाद में दोनों में तलाक हो गया था। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक देहात थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से तमंचा और छुरी बरामद कर घटना से संबंधित साक्ष्य इकठ्ठा किए गए।शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलटी कार, दंपति समेत 4 की मौत
ये भी पढ़ें:मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी: मौलाना शहाबुद्दीन

बस्ती मे नशे के लती ने की पत्नी की हत्या

उधर, बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पत्नी की लोहे की राड से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के मुरादीपुर कस्बा निवासी परवेश यादव की पत्नी गीता देवी (26) से नशे की हालत में कहासुनी हो गयी । इस बीच परवेशने लोहे की राड से गीता की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।