Car overturned on highway after hitting divider 4 people including a couple died यूपी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलटी कार, दंपति समेत चार की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलटी कार, दंपति समेत चार की मौत

झांसी में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पैतृक घर सिद्धार्थनगर से बकरीद मनाकर वापस महाराष्ट्र जा रहे स्टील कारोबारी दंपति समेत चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार उनके पिता, दो बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thu, 12 June 2025 04:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share
यूपी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलटी कार, दंपति समेत चार की मौत

यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के झांसी-कानपुर एनएच पर तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पैतृक घर सिद्धार्थनगर से बकरीद मनाकर वापस महाराष्ट्र जा रहे स्टील कारोबारी दंपति समेत चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार उनके पिता, दो बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिद्धार्थनगर जिले के थाना इतरी बाजार के गांव लोहगढ़ के रहने वाले उबैदुर रहमान (44) महाराष्ट्र में स्टील का कारोबार करते थे। गुजरे, दिनों पूरा परिवार बकरीद मनाने पैतृक घर आया था। गुरुवार को उबैदुर रहमान अपनी पत्नी आसमा (40), बेटी उसना परवीन (15), बेटा अब्दुल्ला बहादुर रहमान (10), दूसरे बेटे अनीदुर रहमान (8) और छोटी बेटी ईश्य रहमान (6) व पिता शाहबुद्दीन रहमान (71) के साथ वापस महाराष्ट्र जा रहे थे।

गुरुवार तड़के जैसे चालक आमिर खान गांव खिल्ली के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। कार लहराते सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। वही उबैदुर रहमान, आसमा, उसना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक केबिन में फंस गया। वहीं शाहबुद्दीन रहमान, अब्दुल्ला बहादुर रहमान, अनीदुर रहमान व ईश्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी: मौलाना शहाबुद्दीन
ये भी पढ़ें:बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव, फरार हुए कर्मचारी

सूचना पर थाना प्रभारी जेपी पाल, कोतवाली मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी भिजवाया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी है। वहीं जेसीबी से कार का गेट काटकर आमिर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है । हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।