नीट पेपर लीक मामले की जांच की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन
Shamli News - यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने, पेपर लीक मामले और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाई। युवा कांग्रेस के महासचिव अशवनी शर्मा ने निष्पक्ष जांच और सरकारी पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के भविष्य के लिए चिंता जताई।

शामली। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सींगरा स्थित मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर नीट परीक्षा रद्द होने, पेपर लीक मामले तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार एवं परीक्षा एजेंसी एनटीए के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों एवं नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अशवनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में परीक्षाओं की पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और लाखों छात्र निराशा का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने कोऑपरेटिव सोसाइटियों में रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से सीधी भर्ती कराने की मांग उठाई। उन्होंने डीएम से मामले में संज्ञान लेकर रिक्त पदों को निष्पक्ष रूप से भरवाने की अपील की। नासिर चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा केवल कागजों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। मौके पर जुबैर चौधरी, सलमान राणा, जुबैर चौधरी, मुस्तकीम मल्लाह, कमल तोमर, वसीम मिर्जा, साहिल चौहान, बिट्टू तोमर, सन्नवर चौधरी, रामानंद गिरि, शोएब मिर्जा, शेरसिंह कश्यप, जावेद उर्फ इच्ची, परवेज केरटू, लब्बास केरटू, मुसारिक, धारासिंह कोरी, इमरान अल्वी, आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन