Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Protests Against Paper Leak and Corruption in Shaktifarm
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
शक्तिफार्म में कांग्रेसजनों ने पीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। सुभाष चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने पेपर लीक को छात्रों के साथ धोखा बताया और भ्रष्टाचार व सरकारी लापरवाही की आलोचना की।
Fri, 15 May 2026 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर

शक्तिफार्म। पीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में कांग्रेसजनों ने गुरुवार की देर सायं मशाल जुलूस निकाला। सुभाष चौक पर यूथ कांग्रेस और कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने भ्रष्टाचार व सरकारी लापरवाही का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत, त्याग व सपनों को व्यवस्था ने कुचल दिया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, सुमिंदर यादव, विनय विश्वास, अमित सरकार, मनोज सुतार, अर्जुन विश्वास, सागर मण्डल, समीर मल्लिक, अमित कुमार, शिव कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन