Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Protests NEET Paper Leak Demands Transparency in Education System
नीट पेपर लीक मामले में हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन
हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। आलोक शर्मा ने कहा कि परीक्षा में धांधली ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Fri, 15 May 2026 01:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून

हरिद्वार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
ये भी पढ़ें:कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन