Protests Against NEET Paper Leak Congress and AAP Leaders Demand Justice कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने फूंका मोदी का पुतला, Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने फूंका मोदी का पुतला

दिनेशपुर में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के खिलाफ पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Fri, 15 May 2026 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने फूंका मोदी का पुतला

दिनेशपुर। संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार तथा आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पर नीट पेपर लीक एवं परीक्षा रद्द होने के खिलाफ पुतला फूंका। ममता हालदार ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित और आक्रोशित है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा छात्रों को न्याय मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोबारा होगी परीक्षा, आखिर बदला क्या है? नीट पेपर लीक मामले में AAP का मोदी सरकार से सवाल

प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा आम आदमी पार्टी सुभाष व्यापारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा सुभाष व्यापारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. नारायण हालदार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल प्रभारी आईटी विभाग कांग्रेस पार्टी किशोर हालदार, अजय राय, कंचन मंडल, दिलीप, काशीनाथ गुप्ता, सत्यम राय, निमाई मंडल, बृजमोहन, शाकिर अली, महताप राय तथा उत्तम मंडल आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड छात्र मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।