Three-Day Welfare Camp Launched to Celebrate 12 Years of Modi Government केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर, Shamli Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर

Shamli News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कैराना में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अनिल चौहान ने किया। शिविर में चिकित्सा, कृषि, और समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Mon, 15 June 2026 12:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर

कैराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खंड विकास कार्यालय पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को खंड विकास कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान व खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान, शिक्षा, चिकित्सा, राष्ट्र की सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के मामले में देश को सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक लंबे समय तक निर्वाचित होकर शासन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तीन दिन तक चलने वाले जनकल्याण शिविर में मेडिकल कैंप, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विकास विभाग आदि के स्टॉल लगाकर जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के एडीओ रितु गुप्ता, एडीओ कृषि सत्येंद्र कुमार, एडीओ पंचायत राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याण शिविर में लोगों को दिया योजनाओं की जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।