मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
Lakhimpur-khiri News - पसगवां में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने किया। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और महिलाओं को सशक्त बनाने की उपलब्धियों की चर्चा की। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
पसगवां। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पसगवां ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून समाप्त करने तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे कदमों से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।
मेले में स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना, लघु सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन