जनकल्याण शिविर में लोगों को दिया योजनाओं की जानकारी
Ayodhya News - अयोध्या में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण शिविर और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक, भाजपा के नेता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

अयोध्या, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले मे विभिन्न जगहों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने इसकी शुरुआत किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पूराबाजार संवाददाता के अनुसार विकासखंड पूरा बाजार की प्रांगण में जन कल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया । शिविर एवं मेले का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया तत्पश्चात मेले में लगे विभिन्न विभागों का निरीक्षण विशिष्ट अतिथि ब्लॉकप्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ किया।
शिविर में महानगर मंत्री स्वाति सिंह, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, पी डी गिरीश पाठक, महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा एवं अरविंद सिंह जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, भाजपा युवा नेता अविचल सिंह, शिक्षक अनिल सिंह मौजूद रहे। मवई संवाददाता के अनुसार तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने फीता काटकर किया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, निर्मल शर्मा, एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा,एडीओ समाज कल्याण रवीश मिश्रा बीओ पीआरडी ललित तिवारी लालाजी चौरसिया, राम भवन मौजूद रहे। तारुन संवाददाता के अनुसार ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय 'बादल' ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में बीडीओ आनन्द कुमार श्रीवास्तव, एडीओ अमित सिंह,सुरेश कुमार, मनीष वर्मा प्रवेश मिश्रा, प्रेम वर्मा, विनोद सिंह, सुरेश सिंह कक्कू, सन्दीप वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।बीकापुर संवाददाता के अनुसार विकासखंड बीकापुर परिसर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्टॉल पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों का विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, इंजीनियर शिवम सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, वीरभान सिंह, राजेंद्र तिवारी, एडीओ पंचायत अवधेश सिंह, उषा शर्मा, धनंजय मौर्य, आयुष्मान मित्र नवीन पांडे, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे। कोछाबाजार संवाददाता के अनुसार बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के मुमारिजनगर पंचायत भवन पर रविवार शाम को आयोजित की गई ग्राम चौपाल में गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने जनता की समस्याएं सुनी। चौपाल में ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत , सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडे तथा अवधेश सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन