Severe Heatwave Hits Shamli Temperature Reaches 37 C तेज धूप और गर्म हवाऐं शरीर को झुलसो ने लगी, तापमान बढा, Shamli Hindi News - Hindustan
More

तेज धूप और गर्म हवाऐं शरीर को झुलसो ने लगी, तापमान बढा

Shamli News - थी कि आम लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं के चलने से आवाजाही बहुत कम हो गई और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।मौसम

Thu, 16 April 2026 01:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
तेज धूप और गर्म हवाऐं शरीर को झुलसो ने लगी, तापमान बढा

शामली। बुधवार को तेज धूप के कारण शहर में भीषण गर्मी का अहसास हुआ, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। खासकर दोपहर के समय सूर्य की तपिश इतनी तेज थी कि आम लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं के चलने से आवाजाही बहुत कम हो गई और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में जो तापमान लगातार बढ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अब सडकों पर निकला मुश्किल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी ने दिखाए तेवर, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

बुधवार को सवेरे से ही तेज धूप का प्रकोप शुरू हो गया था, जो26 डिग्री सैल्सियस था, वह अब बढ़कर 36 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है। इस एक सप्ताह में तापमान में 10 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि देखी गई है, जो आमतौर पर मौसम में बदलाव का संकेत देता है। बुधवार की दोपहर को गर्मी इतनी तीव्र थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचतेहुए दिखाई दिए। सड़कें सुनसान थीं, जबकि कुछ लोग धूप से बचने के लिए छांव में खड़े थे। गर्मी के कारण दफ्तरों, दुकानों और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी सामान्य कामकाजी माहौल देखने को नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गर्मी असहनीय हो चुकी है और आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। वही मौसम में लगातार बदलाव होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों ने अचानक बढी गर्मी को देखते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल रखने की सलाह दी है। कहा कि बाहर जाते समय सिर ढकना, ज्यादा पानी पीना, और हलके कपड़े पहनना का ध्यान रखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन में बढ़ी सूरज की तपिश, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं अपार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।