गर्मी ने दिखाए तेवर, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा
Bagpat News - बागपत में मौसम अचानक गर्म हो गया है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम को थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी असहनीय हो जाती है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

बागपत। मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी के तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई दिनों की हल्की राहत के बाद अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहे। मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। सुबह एवं शाम जहां गर्मी से राहत मिलती है, तो दोपहर में तेज धूप लोगों का हाल बेहाल कर रही है। सुबह सवेरे निकलने वालों को मौसम में नमी का सामना करना पड़ता है, तो दोपहर में तेज धूप छा जाती है।
मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों को बीमार भी बना रहा है। दरअसल, तेज पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से वातावरण में नमी कम हो गई है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी असहनीय होती जा रही है। सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। लोग धूप से बचने के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 48 घंटों के भीतर लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। वहीं, बुधवार को गर्मी के चलते लोग घरों में दुबके रहे और एसी-कूलर का सहारा लेते नजर आए। दोपहर के समय तो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। बाजार भी सुनसान पड़े रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन