गर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारा
गर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारा गर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारागर्मी का प्रकोप तेज, 35 डिग्री पार पहुंचा पारागर्मी का प्

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को मौसम ने ऐसा तेवर दिखाया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक और सुहावना मौसम रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। साथ ही 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवा मौसम को शुष्क बनाए रखेगी।
आद्रता का स्तर गिरकर करीब 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे वातावरण में नमी की कमी साफ महसूस की जा रही है।तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर शहर के जनजीवन पर भीतेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर शहर के जनजीवन पर भी स्पष्ट दिख रहा है। आम दिनों में चहल-पहल से भरे रहने वाले बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और राहगीर छांव व ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द और थकावट के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वरीय चिकित्सक डॉ. सत्यजीत भानु ने बताया कि शरीर में पानी की कमी से ये समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन