दिन में बढ़ी सूरज की तपिश, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं अपार
Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। सूरज अब आग उगलने लगा है। अधिकतम तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा

सूरज अब आग उगलने लगा है। अधिकतम तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी से लोग अब परेशान होने लगे हैं। दोपहर के समय हमेशा व्यस्त रहने वाली हाइवे और बाजार की सड़कें भी वीरान नजर आ रही हैं। इक्का दुक्का वाहन ही दोपहर में सड़क पर नजर आ रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोगशीतल पेय, गन्ने का जूस, फ्रूट जूस आदि का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। दोपहर होते तक तापमान चरम पर पहुंच जाता है।
धूप से बचने के लिए अब वाहन चालक भी सिर पर टोपी अथवा गमछा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उष्माघात से पीड़ितों के इलाज के लिए सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्सकों ने बताया कि दोपहर के समय अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले बाहर निकलते समय सिर पर टोपी. अथवा गमछे आदि का बांधने के लिए उपयोग करें। साथ ही सिरदर्द, बुखार, बदनदर्द जैसी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पतालों से संपर्क करें। मौसम विभाग के जानकारों कि मानें तो आगामी कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुर्जुग एवं छोटे बच्चों को सावधानी बरतनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन