मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
Shamli News - थाना भवन। संवाददाता मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से रविवार को नगर चौकि परिसर में एक शांथाना भवन। संवाददाता मोहर्रम त्यौहा

मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से रविवार को नगर चौकि परिसर में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक चौकि प्रभारी चंद्रशेखर बालियान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। थाना भवन थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान चौकि प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम को लेकर अगर किसी को किसी तरह की समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराए इसे सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि जुलूस के रूट में कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं के साथ-साथ थाना क्षेत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित चैयरमैन पति हाजी राव जमशेद ,सभासद दिनेश कुमार,इकलाख, अकरम, अफजल, अथर सिद्दकी, सभासद राजवीर सिंह, शहज़ाद राणा,इरफान,अहसान आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन