मुहर्रम पर्व को लेकर जिलंगा में शांति समिति की बैठक
बालूमाथ में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु जिलंगा गांव में एक शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ उमेश सिंह ने भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान देने और प्रशासन को सूचित करने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया।

बालूमाथ, प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत जिलंगा गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे एसडीपीओ उमेश सिंह ने कहां कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे,प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहां कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसडीपीओ ने कहां कि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें,ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहां कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगीबैठक में मूरपा पुलिस पिकेट प्रभारी होसेंग डांग, पुलिस पदाधिकारी धीरज सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन