Kairana Officials Meeting to Ensure Peaceful Eid-ul-Azha Celebrations प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई, Shamli Hindi News - Hindustan
More

प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई

Shamli News - कैराना में ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने लोगों से खुले में कुर्बानी और सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की। प्रशासन ने शांति, भाईचारे और साफ-सफाई के लिए पूरी तैयारी की है।

Thu, 21 May 2026 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई

कैराना। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने, सड़कों पर नमाज अदा न करने तथा पशुओं के अवशेष खुले में न डालने की अपील की। बुधवार शाम करीब छह बजे कोतवाली परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि ईद का त्यौहार शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष खुले में न डाले जाएं और सड़कों पर नमाज अदा न की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई

प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही नमाज अदा की जाए तथा खुले में कुर्बानी करने से बचें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पालिका ईओ समीर कुमार कश्यप ने कहा कि नगर में साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी। पशुओं के अवशेषों को प्लास्टिक की पॉलीथिन में पैक कर पालिका कर्मचारियों को सौंपा जाए, ताकि अवशेष सड़कों पर न फैलें। एसडीओ अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि ईद के दिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यदि कहीं ट्रांसफार्मर फुंकता है तो तत्काल ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने कहा कि बच्चों को अवशेष डालने के लिए न भेजें। नगरपालिका की ओर से खुदवाए गए गड्ढों में ही अवशेष डाले जाएं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने गांवों में साफ-सफाई कराने और पशुओं के अवशेष डलवाने के लिए आबादी से बाहर गड्ढे खुदवाने की मांग उठाई। इस पर बीडीओ ब्रजेश कुमार गुप्ता ने गांवों में साफ-सफाई कराने तथा अवशेष निस्तारण के लिए गड्ढे खुदवाने का आश्वासन दिया। जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने पिछली बार ईद की नमाज के दौरान आई परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस बार व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे, जो पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्य करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद 2026: डीएम-एसपी ने दिए शांतिपूर्ण पर्व के निर्देश, ईदगाह में 7-8 बजे होगी विशेष नमाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।