District Administration Prepares for Eid-ul-Zuha with Security Measures ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट , Bijnor Hindi News - Hindustan
More

ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट

Bijnor News - बिजनौर में आगामी ईद-उल-जुहा (बकराईद) पर्व के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर विवादित सामग्री साझा न करने की अपील की और कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Thu, 21 May 2026 12:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट

बिजनौर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकराईद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने साफ कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने ने सभी से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें या ऐसे पोस्ट साझा न किए जाएं, जिससे किसी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा हो सके। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में खुले स्थान पर कुर्बानी न की जाए। इसके लिए पर्दे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए गहरे गड्ढों की व्यवस्था की जाए। साथ ही कहा कि अवशेषों के परिवहन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए और उन्हें पूरी तरह ढककर ले जाया जाए, ताकि सड़क पर कुछ भी न गिरे। डीएम ने साफ कहा कि जिले में किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-जुहा शांतिपूर्वक संपंन कराने को प्रशासन अलर्ट

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी सिटी डा. केजी सिंह, एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार, एसडीएम सदर रितु चौधरी, सभी एसडीएम, सीओ सिटी संग्राम सिंह सहित सभी सीओ जिला पंचायत राज अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिलेभर से आए धर्मगुरु मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई

बिजली, पानी और सफाई का दिलाया भरोसा

बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। इस पर डीएम ने कहा कि सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया है और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान कराया जाएगा।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

एसपी अभिषेक झा ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार से पहले संवेदनशील स्थलों, कुर्बानी के स्थानों और परिवहन मार्गों का निरीक्षण किया जाए। जिन रास्तों से कुर्बानी का गोश्त ले जाया जाएगा और जहां धार्मिक स्थल मौजूद हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहा कि शरारती और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर मुचलका पाबंद किया जाए तथा उन पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और पशु चोरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद 2026: डीएम-एसपी ने दिए शांतिपूर्ण पर्व के निर्देश, ईदगाह में 7-8 बजे होगी विशेष नमाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।