कुर्बानी से संबंधित वीडियो-फोटो वायरल करना प्रतिबंधित
Shamli News - थाना भवन में ईद उल अजहा के लिए शांति समिति की बैठक हुई। सीओ अमित मौर्य ने खुले में कुर्बानी पर प्रतिबंध और सोशल मीडिया पर फोटो साझा न करने की बात कही। उन्होंने नागरिकों से साफ-सफाई का ध्यान रखने और ईद की नमाज़ मस्जिद या ईदगाह में अदा करने की अपील की।

थानाभवन। थाना भवन नगर के थाना परिसर में गुरुवार को ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक में सीओ ने कहा कि कोई भी खुले में कुर्बानी ना करे। कुर्बानी से संबंधित किसी प्रकार की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे। यह प्रतिबंधित है। कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष इधर उधर न फेंकें, उसे निर्धारित स्थान पर गडढ़ों में खोदकर एवं दवा डलवाकर निस्तारित करें। सीओ अमित मौर्य ने कहा कि बकरीद के अवसर पर कोई भी खुले में कुर्बानी न करे। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से कहा कि ईद की नमाज़ केवल ईदगाह या मस्जिद में ही अदा करें और समय से ईदगाह पर पहुंचें।
इस मौके पर डॉ. तोहिद हसन ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और त्यौहार शांति-भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान राव असलम प्रधान सुनता, ताहिर अंसारी, राणा मोहम्मद, मुदस्सिर, माजिद अली, एहसान मोहम्मद, फरमान, जमात अली, इकबाल, मेहताब, मोहम्मद कुर्बान, मौलाना उसफा, मौलाना अबरार, कारी फुरकान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद यूनुस आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन