Guidelines for Bakrid Celebration in Kanpur Issued by City Qazi बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें

Kanpur News - बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें

Thu, 21 May 2026 07:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें

कानपुर। बकरीद के मौके पर शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आम जनता से सफाई पर ध्यान देने को कहा है। इस बात की भी हिदायत की गई है कि किसी भी तरह खुले में न तो कुर्बानी की जाए और न ही इसका वितरण खुले में किया जाए। कुर्बानी से जुड़ा कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर न डाला जाए। दारुल काजा एहसान उल मदारिस जदीद, नई सड़क में हुई बैठक में शहर काजी व अन्य उलमा ने बैठक कर गाइडलाइन जारी करते हुए अमन, शांति भाईचारे के माहौल में ईद उल अजहा मनाने की अपील की। दस बिंदुओं पर आधारित गाइड लाइन में कहा गया है कि केवल अधिकृत जानवरों पर कुर्बानी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली की दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

गाइडलाइन के अनुसार

परंपरागत ढंग से पर्व मनाएं। कुर्बानी स्थलों को पूरी तरह ढक कर रखें। सार्वजनिक स्थलों का उपयोग न करें। यदि किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी की तो यह अपराध के साथ गुनाह भी है। वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर अपलोड करें या शेयर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद उल जुहा पर नई परंपरा कायम न करने की अपील

सफाई का खास ख्याल रखें

खुद सफाई अभियान चलाएं। वेस्टेज के लिए नगर निगम के कंटेनरों का उपयोग करें। वितरण के समय भीड़ न लगाएं। सुरक्षित बंद पैकेट में बांटें, अफवाहों से बचें। गाइडलाइन जारी करने वालों में नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी, महबूब आलम खान, इस्लाम खान आजाद, मुफ्ती रफी अहमद निजामी, अफजाल अहमद चिश्ती, मौलाना हाफिज मुबश्शिर आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।