ईद उल जुहा पर नई परंपरा कायम न करने की अपील
Moradabad News - ईद उल जुहा पर्व को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि कोई नई परंपरा स्थापित न की जाए और बकरीद पर तीनों दिन बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग की गई। कुर्बानी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइन जारी की गई।

ईद उल जुहा पर्व को लेकर कोतवाली में गुरुवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। इस बीच अधिकारियों ने कहां कि ईद उल जुहा त्योहार पर कोई नई परंपरा कायम न की जाए। बैठक में दोनों वर्गों के लोग शामिल हुए। सभी से समस्याएं और सुझाव पूछे गए। गुरुवार को हुई बैठक में बकरीद पर तीनों दिन बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई। सभी गांवों की कुर्बानी के बारे में जानकारी ली गई। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने शासन की गाइडलाइन बताई कि कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू नहीं हो, सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, कुर्बानी का मीट ढंककर परंपरागत रास्तों से ही ले जाया जाए।
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं की जाए ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे दूसरों को आपत्ति हो।बैठक में मुन्ना श्रोत्रिय, संजय जैन, के के गुप्ता, इकरार हुसैन, कल्याण सिंह,मौलाना हसन रजा, सिद्धार्थ शेखर, डा.वीरबल, कासिम अंसारी हप्पू राजा, प्रधान माजिद हुसैन,रविंद्र सिंह, आसिफ, अनीस अहमद, वकार अहमद, सलीम, इकबाल नबी, जगत नारायण शर्मा हरपाल सिंह, ब्रज रतन प्रजापति, मनवीर सिंह, इकरार हुसैन, हाजी रफी राजू, कासिम अंसारी, डॉक्टर बीरबल, डा चरन सिंह आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन