Community Meeting on Festive Practices and Animal Sacrifice Guidelines डिलारी, ‘त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाले’, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

डिलारी, ‘त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाले’

Moradabad News - गुरुवार को थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति, ग्राम प्रधान और कुर्बानी करने वाले शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने त्योहारों के दौरान नई प्रथाओं से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी खुले में न करने और कचरा सही तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया गया।

Thu, 21 May 2026 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
डिलारी, ‘त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाले’

थाना परिसर में गुरुवार देर सायं को अमन कमेटी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति एवं ग्राम प्रधान और कुर्बानी करने वाले व्यक्ति मौजूद रहे, जिसमें थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार भंगेला ने बताया गया कि आगामी त्योहारों के आने पर कोई व्यक्ति नई प्रथा न डालें, सभी भाई आपसी भाई चारा बनाए रखें। यदि कोई सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को फोन करके जानकारी दे , जिससे मौके पर तुरंत ही निस्तारण किया जा सके। बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी खुले में न करें, नालियों में कचरा न बहाये, नए स्थान पर कुर्बानी न करें, कचरे को गहरा गड्ढा खोदकर दबा दें, अनेक ऑन प्रकार की चर्चाएं की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलारी, ‘त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाले’

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ढकिया मुजम्मिल हुसैन, डॉ अनुपम शर्मा, सभा सद पति जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान रईस अहमद, मोहम्मद अयूब, खलील अहमद, शराफत हुसैन, नगर पंचायत ढकिया पूर्व अध्यक्ष फारूख हुसैन, नईम अहमद, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद उल जुहा पर नई परंपरा कायम न करने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।