Delhi-Dehradun Economic Corridor Security Inspections Ahead of Inauguration एसपी और एनएचएआई के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा, Shamli Hindi News - Hindustan
More

एसपी और एनएचएआई के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा

Shamli News - शामली जिले में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे के उद्घाटन से पहले कप्तान नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए और यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी आज इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जो यात्रा समय को कम करेगा।

Mon, 13 April 2026 11:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
एसपी और एनएचएआई के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को परखा

शामली जिले में तैयार दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे के उद्घाटन से पहले शामली के कप्तान नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के इंजीनियरों और ठेकेदारों को साथ लेकर पूरे मार्ग का जायजा लिया गया। इस दौरान हाईवे पर बनाए गए अवैध कटों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। कप्तान ने बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तैनात अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का भी निरीक्षण किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शामली से दिल्ली -देहरादून एक से सवा घंटे का सफर

उन्होंने यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन श्री गणेश सहारनपुर के गणेशपुर में करेंगे। इस हाईवे के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से देहरादून के लिए आज से सफर आसान होगा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! ट्रेन, फ्लाइट या एक्सप्रेसवे; कौन है सबसे सस्ता और तेज?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।