delhi dehradun expressway vs train flight-time cost comparison अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! ट्रेन, फ्लाइट या एक्सप्रेसवे; कौन है सबसे सस्ता और तेज?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! ट्रेन, फ्लाइट या एक्सप्रेसवे; कौन है सबसे सस्ता और तेज?

Delhi Dehradun Expressway: इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर जहां पहले करीब 6 घंटे में पूरा होता था, अब महज 2.5 घंटे में तय किया जा सकेगा। अब समझिए इसके खुलने के बाद ट्रेन, हाईवे या हवाई जहाज किससे सफर करना सस्ता होगा; समय और पैसे दोनों के लिहाज से। 

Mon, 13 April 2026 03:20 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! ट्रेन, फ्लाइट या एक्सप्रेसवे; कौन है सबसे सस्ता और तेज?

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर जहां पहले करीब 6 घंटे में पूरा होता था, अब महज 2.5 घंटे में तय किया जा सकेगा। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 5 घंटे से घटकर करीब 2 घंटे रह जाएगी। अब समझिए इसके खुलने के बाद ट्रेन, हाईवे या हवाई जहाज किससे सफर करना सस्ता होगा; समय और पैसे दोनों के लिहाज से।

एक्सप्रेसवे vs ट्रेन: किसमें कम समय लगेगा

अगर ट्रेन से तुलना करें, तो अभी इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेसवे है, जो करीब 4 घंटे 45 मिनट में देहरादून पहुंचती है। वहीं अगर आप एक्सप्रेसवे से जा रहे हैं, तो यह दूरी करीब 2.5 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसका मतलब है कि एक्सप्रेसवे से करीब 2 घंटे से ज्यादा की बचत होगी। अब आगे किराए की बात करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या नोएडा का रियल स्टेट मार्केट गुरुग्राम को टक्कर दे रहा है? समझिए पूरी कहानी

एक्सप्रेसवे vs ट्रेन: किससे कम रुपये लगेंगे

ट्रेन का किराया 1075 रुपये (AC चेयर कार), 1900 रुपये (एग्जीक्यूटिव) है। अगर कैब से सफर करें, तो कैब किराया 2700 रुपये से लेकर 7400 रुपये तक हो सकता है। ये आपकी गाड़ी पर निर्भर करेगा कि आपने कितनी लग्जरी और कितने सीट वाली गाड़ी बुक की है। इस हिसाब से अगर आप 4 लोगों के ग्रुप में सफर कर रहे हैं, तो आपके लिए कैब का खर्च प्रति व्यक्ति कम पड़ सकता है, जबकि अकेले सफर करने के दौरान ट्रेन फिर भी सस्ती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कब खुलेगा, देरी की क्या वजह? नितिन गडकरी ने सब बताया

एक्सप्रेसवे vs फ्लाइट: किसमें कम समय लगेगा?

दिल्ली से देहरादून फ्लाइट से सफर करने में करीब 1 घंटा 10 मिनट लगता है, जबकि एक्सप्रेसवे में 2.5 घंटे। समय के लिहाज से पहली मरतबा हवाई जहाज से सफर करना फायदेमंद सौदा लगेगा, लेकिन असल में इसमें ज्यादा समय लग सकता है। क्योंकि, एयरपोर्ट पहुंचने, चेक-इन और अन्य कामों में लगने वाले समय को जोड़ दें, तो कुल समय बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सप्रेसवे का 2.5 घंटे का सफर ज्यादा सुविधाजनक और किफायती विकल्प बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लाइन बिछाने से ब्लू लाइन के मेकओवर तक, दिल्ली मेट्रो से जुड़े 10 बड़े अपडेट

एक्सप्रेसवे vs फ्लाइट: किसमें कम रुपये लगेंगे?

अब अगर किराये की बात करें तो हवाई टिकट की शुरूआत 4000 रुपये से होती है। जबकि कैब की शुरूआत करीब 2700 रुपये से हो रही है। ऐसे में अगर आप अकेले भी यात्रा करते हैं, तो एक्सप्रेसवे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर आपका 4 लोगों का ग्रुप है, फिर तो आप पूरी तरह से फायदे का सौदा कर रहे होंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से आपकी यात्रा न सिर्फ तेज होगी, बल्कि कई मामलों में किफायती भी साबित होगी। एक-एक लाइन में बताएं, तो ग्रुप ट्रैवल के लिए सड़क सबसे सस्ती। सोलो ट्रैवल के लिए ट्रेन अभी भी बेहतर, लेकिन समय और सुविधा के लिहाज से एक्सप्रेसवे सबसे संतुलित विकल्प बनकर उभर रहा है।

जानिए रूट और खासियत

आखिर में चलते-चलते इसका रूट और खासियत भी जानिए। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर देहरादून तक जाएगा। रास्ते में यह बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा। इसके अलावा हरिद्वार के लिए एक अलग कनेक्टिविटी (स्पर) भी होगी और यह चारधाम हाईवे से भी जुड़ेगा, जिससे उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।