BJP Organizes Women Scooter Rally in Support of Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली महिला स्कूटर रैली, Shamli Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली महिला स्कूटर रैली

Shamli News - दाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा द्वारा बुधवार को महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। रैली

Thu, 16 April 2026 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली महिला स्कूटर रैली

शामली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा द्वारा बुधवार को महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. रामजीलाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जिस दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा से पारित होकर कानून का रूप लेगा, वह दिन देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अधिनियम एक महत्वपूर्ण कदम है। रैली शहर के वीवी इंटर कॉलेज शामली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक और हनुमान रोड से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में जाकर संपन्न हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली

रैली के दौरान महिलाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, और नारी सशक्तिकरण से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम में राजेश मलिक, पुनीत द्विवेदी, विजया सरोहा, शशि अरोरा, स्नेहलता गर्ग, बबिता चौहान, पूनम शर्मा, मोनिका, भानु, चांदनी, अंजलि चौधरी, सतीश धीमान मौजूद रहे।15एसएमएल25-शामली के वीवी इंटर कालेज से रैली को झंडी दिखाते भाजपा जिलाध्यक्ष।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान : हस्ताक्षर अभियान और स्कूटी रैली से गूंजा शहर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूटी रैली निकाल महिलाओं ने पीएम को कहा धन्यवाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।