नारी शक्ति वंदन अभियान : हस्ताक्षर अभियान और स्कूटी रैली से गूंजा शहर
Meerut News - बुधवार को भाजपा ने मेरठ में 'नारी शक्ति वंदन अभियान' का आयोजन किया, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के महिला सशक्तिकरण प्रयासों का समर्थन किया। स्कूटी और बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं ने अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों ने भी अपने विचार साझा किए।

बुधवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत क्रांतिधरा मेरठ में महिला सशक्तिकरण की भव्य झलक देखने को मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों महिलाओं ने सहभागिता कर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन जताया। अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख केंद्रों पर‘नारी शक्ति दीवार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु उठाए गए कदमों, विशेषकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए आभार व्यक्त किया।महानगर महामंत्री और अभियान संयोजक विनय शर्मा पाराशर के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपने जीवन में बड़े बदलाव का आधार बताया।
कंकरखेड़ा में मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। औघड़नाथ मंदिर में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पीवीएस मॉल में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली का शुभारंभ बच्चा पार्क स्थित अवंतिका बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहां से बेगमपुल, भारत माता चौक, फव्वारा चौक, आबू लेन, सदर और धनेश्वर चौक होते हुए यह रैली शहीद स्मारक पर पहुँचकर संपन्न हुई।भगवा पगड़ी पहन सड़कों पर उतरीं नारी शक्तियांकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली रही। भगवा पगड़ी पहने और हाथों में तिरंगा व पार्टी के झंडे लिए महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया मानरैली में तीन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता महिला खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार साझा किए। फातिमा खातून (पैरा एथलीट) ने कहा कि दुबई 2026 और एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। रीता राठौड़ (स्वर्ण पदक विजेता, साउथ एशियन गेम्स) ने वर्तमान सरकार की खेल नीति को सशक्त लोकतंत्र की पहचान बताया। ख्याति माथुर (स्वर्ण पदक विजेता, इंटर स्टेट) ने जोर दिया कि आज की महिलाएं शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन