स्कूटी रैली निकाल महिलाओं ने पीएम को कहा धन्यवाद
Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य नेताओं ने किया। रैली केपी कॉलेज से शुरू होकर केएन काटजू इंटर कॉलेज तक गई, जिसमें कई महिलाओं ने भाग लिया।
प्रयागराज, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। रैली केपी कॉलेज मैदान से शुरू होकर केएन काटजू इंटर कॉलेज के मैदान तक गई। रैली को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रवाना किया। कार्यक्रम में शशि वार्ष्णेय, गीता विश्वकर्मा, कीर्तिका अग्रवाल, अनामिका चौधरी, वंदना शर्मा, शिखा रस्तोगी, अर्चना शुक्ला, पार्षद किरन जायसवाल, दीपिका पटेल, दुर्गेश नंदिनी, आदि महिलाओं की मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन