नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली
Lucknow News - भाजपा लखनऊ महानगर ने 1090 चौराहा से महिलाओं और छात्राओं की स्कूटी और बाइक रैली निकाली। रैली का उद्घाटन आनन्द द्विवेदी और गीता शाक्य ने किया। महिलाओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया, और महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। रैली विधानसभा पर समाप्त हुई।

भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनयिम के समर्थन में 1090 चौराहा से महिलाओं एवं छात्राओं ने स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता शाक्य ने रैली का शुभारंभ किया। छात्राओं एवं महिलाओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभावना का प्रतीक बनकर उभरेगा। महिलाओं और युवाओं के लिए हस्ताक्षर दीवार बनाई गई। इस पर लोगों ने हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह रैली 1090 चौराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और विधानसभा पर समाप्त हुई।अध्यक्ष
आनन्द द्विवेदी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हम सभी मातृशक्तियों व आने वाली पीढ़ियों के सशक्तिकरण और सफलता का प्रमुख आधार बनेगा। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। सांसद गीता शाक्य ने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है इतनी संख्या में हमारी बहनें जब सदन में पहुंचेंगी तो संसद को स्वर्ग बनाएंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, श्वेता सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, निष्ठा कटियार, शिवांजलि पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन