shahzad bhatti pakistani gangster making calls to youth in india read the inside story शहजाद भट्टी: पाकिस्तान का गैंगस्टर, भारत में युवाओं को क्यों कर रहा है कॉल; पढ़ें इनसाइड स्टोरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शहजाद भट्टी: पाकिस्तान का गैंगस्टर, भारत में युवाओं को क्यों कर रहा है कॉल; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहे युवकों को लेकर छानबीन तेज कर दी है। UP ATS और IB ने 18 मार्च 2026 को हापुड़ निवासी अजीम राणा और उसके भांजे मेरठ के भावनपुर के जेई गांव निवासी आजाद अली को गिरफ्तार किया था। वे पिछले छह महीने से शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।

Sat, 21 March 2026 11:12 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
शहजाद भट्टी: पाकिस्तान का गैंगस्टर, भारत में युवाओं को क्यों कर रहा है कॉल; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

शह्जाद भट्टी एक पाकिस्तानी गैगस्टर है। वह आईएसआई के साथ मिलकर काम करता है। भट्टी, भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने के लिए दो वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। इन्हीं दोनों नंबरों से भारत में कुछ युवकों से भट्टी संपर्क में है और इन्हें बरगला रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संपर्क करने के साथ ही ग्रुप का हिस्सा बनाने का झांसा दिया जा रहा है।

इस मामले में अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से दो मेरठ के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक हापुड़ का है। इन नंबरों की लोकेशन ट्रेस करना संभव नहीं होता है, इसलिए आरोपी लगातार बच रहा है। वहीं, खुफिया एजेंसियों ने शहजाद भट्टी के संपर्क में रहे युवकों को लेकर छानबीन तेज कर दी है। यूपी एटीएस और आईबी ने 18 मार्च 2026 को हापुड़ निवासी अजीम राणा और उसके भांजे मेरठ के भावनपुर के जेई गांव निवासी आजाद अली को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप है कि वे पिछले छह महीने से शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एक हफ्ते में मार दूंगा', पिंकी चौधरी को पाकिस्तान से मिली धमकी

अजीम ने शहजाद भट्टी के कहने पर ही दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर की रेकी की और वीडियो बनाकर उसे भेजी थी। भट्टी अजीम से पंजाब जाने को कह रहा था। उसे एक पार्सल कहीं से उठाकर दूसरी जगह डिलीवर करने का टास्क दिया गया था। हालांकि अजीम पंजाब नहीं गया था। अजीम के मोबाइल से एजेंसियों ने काफी डाटा रिकवर कर लिया है। हापुड़ के अजीम राणा को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को उठाया गया था।

एटीएस और आईबी की पूछताछ के बाद उसके भांजे आजाद अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पता चला है कि शहजाद भट्टी ने ही कुछ दिन पहले अंबाला में आरडीएक्स की सप्लाई कराई थी और खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर तीन आरोपियों अकबर अली, अनस और जगबीर की गिरफ्तारी हुई। खुलासा किया कि भट्टी इन युवकों से वर्चुअल नंबर से वीडियो कॉल पर बातचीत करता था। दो नंबर आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। इन्हीं नंबर की मदद से शहजाद कुछ अन्य युवकों को भी बरगलाने और देश में नया स्लीपर मॉड्यूल बनाने का काम कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी की फोटो की पोस्ट, शामली के युवक को पुलिस ने पकड़ा

आजाद, अनस को लेकर छानबीन कर रही टीम

अनस राइन को अंबाला में गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ कि अनस मूल रूप से गुदड़ी बाजार करम वाली गली का निवासी है। काफी समय से चंडीगढ़ में रह रहा था। मेरठ में अनस को लेकर छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर खुफिया तंत्र जेई गांव निवासी आजाद अली के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी साथी गिरफ्तार; हथियारों के साथ पकड़ा गया रमन कुमार

वर्चुअल नंबर क्या होता है

वर्चुअल नंबर एक इंटरनेट-आधारित टेलीफोन नंबर है, जो किसी भौतिक सिम कार्ड या निश्चित स्थान से नहीं जुड़ा होता है। यह कॉल को इंटरनेट के माध्यम से किसी भी डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप) पर डायवर्ट कर सकता है। इसे वीओआईपी यानी वॉयर ऑवर इंटरनेट प्रोटोकॉल नंबर, क्लाउड फोन नंबर, या वर्चुअल फोन सेवा के रूप में भी जाना जाता है। इसे गोपनीयता बनाए रखने, इंटरनेशनल स्तर पर एक देश से दूसरे देश में बातचीत करने में इस्तेमाल किया जाता है। एक ही वर्चुअल नंबर से कई फोन डिवाइस या टेबलेट को जोड़कर कॉल की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश को धमकाने वाला पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी कहां है, पुलिस ने फेसबुक से पूछा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।