hindu raksha dal president gets death threat from pakistan 'एक हफ्ते में जान से मार दूंगा', पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने हिन्दू रक्षा दल के पिंकी चौधरी को दी धमकी; क्या कहा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'एक हफ्ते में जान से मार दूंगा', पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने हिन्दू रक्षा दल के पिंकी चौधरी को दी धमकी; क्या कहा

हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पाकिस्तानी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से व्हाट्सऐप पर आई कॉल में धमकी देने वाले ने अपना नाम शहजाद भट्टी बताया है।

Thu, 19 March 2026 01:24 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
'एक हफ्ते में जान से मार दूंगा', पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने हिन्दू रक्षा दल के पिंकी चौधरी को दी धमकी; क्या कहा

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। 16 मार्च को धमकी दी गई थी। इसके आधार पर उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शालीमार गार्डन में रहने वाले भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिली थी।

पिंकी चौधरी ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को व्हाट्सऐप पर कॉल आई थी। पाकिस्तानी नंबर से फोन करने वाले ने अपना नाम शहजाद भट्टी बताया। उसने कहा कि एक हफ्ते में जान से मार दूंगा। तुझे कोई नहीं बचा सकता। पिंकी चौधरी के मुताबिक फोन शाम को साढ़े चार बजे आई कॉल का कुछ हिस्सा उन्होंने दूसरे फोन से रिकॉर्ड भी किया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। इससे पहले लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भी इसी तरह पाकिस्तानी नंबर से फोन कर धमकी दी गई थी। बीते सप्ताह उन्होंने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म, पिंकी चौधरी ने कर दिया सम्मान देने का ऐलान

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉल के स्रोत की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल वास्तव में पाकिस्तान से की गई थी या किसी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

लगातार मिल रही इन धमकियों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

कौन है पिंकी चौधरी

पिंकी चौधरी उत्तर प्रदेस के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पिंकी अक्सर अपने विवादितय बयानों और अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सांप्रदायिक मामलों में पिंकी चौधरी के विवादित बयानों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।