आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी साथी गिरफ्तार; हथियारों के साथ पकड़ा गया रमन कुमार
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने जम्मू के निवासी रमन कुमार उर्फ गोलू को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद हुई है।

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) ने जम्मू के निवासी रमन कुमार उर्फ गोलू को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद हुई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क में था। वह अंबाला पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में भी शामिल पाया गया है तथा अपराधियों को आर्थिक सहायता प्रदान करता था।
इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू का रहने वाले एक शख्स को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कथित संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जिसे पंजाब पुलिस की राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) ने गिरफ्तार किया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एसएएस नगर ने जम्मू निवासी रमन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि रमन कुमार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी का प्रमुख सहयोगी है और उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है। डीजीपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था तथा अंबाला पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में शामिल था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपराधियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन