पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी ने फूंका पुतला
Shahjahnpur News - तिलहर में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं सहा जाएगा। उन्होंने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता की मांग की और लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले पेपर लीक की घटनाओं की निंदा की।
तिलहर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर पुतला फूंका। विभाग संयोजक हर्षिल ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताई। हर्षिल ठाकुर ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा ने कहा कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नगर मंत्री वैभव मिश्रा ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में दिव्यांश अग्रवाल, सारांश गुप्ता, राहुल राठौर, राहुल गंगवार, अली खान, दीपक मिश्रा, संदीप वर्मा, शुभम गुप्ता, शिवांग शुक्ला और आयुष गुप्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन