पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो ने जलाया केन्द्र सरकार का पुतला
झामुमो जिला कमेटी ने यूसीजी नीट परीक्षा में पेपर लीक और भारी गड़बड़ी के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। अनिल कंडुलना ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना जिम्मेदारी है। एनटीए द्वारा परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कमेटी ने यूसीजी नीट परीक्षा में पेपर लीक और भारी गड़बड़ी के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व झामुमो नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर अनिल कंडुलना ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना केंद्र सरकार और एनएटीए की जिम्मेदारी है। लेकिन लगातार हो रही लापरवाही से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है।
एनटीए की जिम्मेदारी
जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि एनटीए द्वारा रद्द किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा ने यह साबित कर दिया कि परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार का गैरजिम्मेदार रवैया चिंताजनक है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, रितेश बड़ाईक, मो सेराजूदिन, मो रुफी, ऑस्कर डांग, नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, मो इरशाद, प्रफुलित डुंगडुंग, किशोर डांग, मो शहीद, जाफर खान, बीरेंद्र बाड़ा, पुनीत तिर्की, अनमोल मिंज, बिनोद तिर्की, वसीम खान, शकिल अहमद, साबिर अंसारी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन