नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
चतरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य मंत्रियों का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की।

चतरा, संवाददाता। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के केशरी चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक की घटनाओं ने देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं छात्र मोर्चा के सदस्य मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में छात्रों के हित में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में पार्टी के कोषाध्यक्ष नितेश राणा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव, नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार, सदर प्रखंड सचिव बबलू पासवान,राजू कुमार,अशोक कुमार राणा, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, चंदन कुमार, अभिजीत कुमार, रवि कुमार,रोशन कुमार, सागर कुमार, मनोज कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, अनुगृह सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, विवेक कुमार, शिवपूजन कुमार, मुकेश यादव, सनी यादव, विवेक कुमार, सतीश कुमार, पप्पू कुमार, लव कुश कुमार,अभिषेक निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन