Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsRising Heat Stroke Cases Expert Advice to Stay Safe in Summer
भीषण गर्मी में बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, समय रहते बचाव जरूरी: डॉ. शुभम गौरव
Shahjahnpur News - मिर्जापुर।अप्रैल माह में बढ़ते तापमान के साथ ही हीट स्ट्रोक के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस संबंध में श्री संतन पाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल
Wed, 22 April 2026 01:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर

मिर्जापुर। श्री संतन पाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहायक प्रोफेसर व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शुभम गौरव ने बताया कि बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज धूप और शरीर में पानी की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर ढकें और हल्के सूती कपड़े पहनें। अधिक पानी पिएं और आम पन्ना, बेल का शरबत, लस्सी जैसे पेय लें। तला-भुना भोजन और चाय-कॉफी से परहेज करें। लक्षण दिखने पर तुरंत छाया में ले जाकर डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें:हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन