District Administration Issues Heatwave Advisory Stay Safe and Hydrated हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी , Noida Hindi News - Hindustan
More

हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने हीटवेव को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी, और पानी साथ रखें। हल्के कपड़े पहनें और दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।

Tue, 21 April 2026 09:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share
हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिला प्रशासन ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त छाता, टोपी, गमछा तथा पानी साथ में रखें। पूरी आस्तीन व हल्के रंगे सूती कपड़ें पहने। समय-समय पर गीले कपडे को चेहरे सिर और गर्दन पर रखें। ताजा एवं हल्का भोजन लें, फलों एवं सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज आदि का प्रचुर मात्रा में सेवन करें। साथ ही लोगों से दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव से निपटने को मेडिकल कॉलेज में अलग वार्ड तैयार

इसके अलावा चाय कॉफी का सेवन कम-से-कम करने तथा शराब न पीने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट स्ट्रोक वाले मरीजों का मेडिकल कॉलेज में आठ बेड के वार्ड पर होगा इलाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।