Heat Wave Awareness Workshop Held in Hazaribagh Health Tips and Precautions विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में हीट वेव से बचाव पर कार्यशाला आयोजित, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में हीट वेव से बचाव पर कार्यशाला आयोजित

हजारीबाग के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में लू और गर्म हवा से बचाव के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने हीट वेव की जानकारी दी और सावधानियों पर चर्चा की। शोधार्थियों ने स्वास्थ्य पर गर्म हवाओं के प्रभाव और उचित आहार व वस्त्र पहनने के सुझाव दिए।

Tue, 21 April 2026 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में हीट वेव से बचाव पर कार्यशाला आयोजित

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विभावि के कला भवन स्थित स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को लू एवं गर्म हवा से बचाव के विषय पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि हीट वेव पर मीडिया और सरकारी तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हमें सचेत कर रही है। अब हमारा दायित्व है कि हम स्वयं को परिवार को तथा अपने संपर्क में आने वाले सबको सचेत करें। मौके पर शोधार्थी रवि विश्वकर्मा द्वारा तैयार पीपीटी के माध्यम से झारखंड के विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हीट वेव, येलो अलर्ट तथा बढ़ते तापमान की खबर को स्मार्ट बोर्ड पर दर्शाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड

शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार ने नेशनल प्रोगाम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार द्वारा जनहित में जारी विज्ञापन की विस्तार से व्याख्या की। इसके अंतर्गत उन्होंने गर्म हवाओं के करण स्वास्थ्य पर मौसम का दुष्प्रभाव की चर्चा की। जानकारी दी कि इससे शरीर में पानी की कमी अर्थात डिहाइड्रेशन से लेकर हृदयघात तथा मस्तिष्काघात तक की समस्या हो सकती है। इस समय ओआरएस का घोल तथा अपनाए जाने वाली सावधानियों की भी चर्चा की। बताया कि इस मौसम में नमक-चीनी का घोल, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, पोड़ाया हुआ कच्चे आम का घोल, खरबूज, तरबूज, मौसमी फल तथा खीरा और ककड़ी आदि का सेवन अधिक से अधिक करें। विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि इस मौसम में हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती के कपड़े पहने। यदि संभव हो तो धूप का चश्मा, छाता तथा गमछा का उपयोग करने पर जोर दिया । बच्चों को हिदायत दी की धूप से लौट कर रेफ्रिजरेटर में रखा ठंडा पानी के सेवन से बचे। शोधार्थी महेंद्र पंडित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।