Heatwave Alert Precautions Against High Temperatures in Hathras लगातार बढ़ता जा रहा तापमान,बरतनी होगी विशेष सावधानी, Hathras Hindi News - Hindustan
More

लगातार बढ़ता जा रहा तापमान,बरतनी होगी विशेष सावधानी

Hathras News - लगातार बढ़ता जा रहा तापमान,सावधानी बरतने का फरमान लगातार बढ़ता जा रहा तापमान,बरतनी विशेष सावधानीलगातार बढ़ता जा रहा तापमान,बरतनी विशेष सावधानीलगातार ब

Wed, 22 April 2026 12:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
लगातार बढ़ता जा रहा तापमान,बरतनी होगी विशेष सावधानी

हाथरस: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार तापमान अधिक रहने की संभावना है। गत दिनों में जनपद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। जब वातावरणीय तापमान 37 डि0से0 अधिक हो जाता है तो मानव शरीर पर इसका दुष्प्रभाव काफी पड़ता है अतः समस्त जनपद वासियों से अपील की जाती है कि बढती गर्मी से बचाव रखे। लू के समय आवश्यकता पडने पर ही घर से बाहर निकलें और अधिकतर घर की निचली मंजिल पर ही रहने की कोशिश करें। विद्युत-उपकरणों का प्रयोग करते समय होने वाली विद्युत-दुर्घटनाओं से बचने हेतु विशेष सावधानी रखें। सुबह 6ः00 बजे से 09 बजे तक विद्युत उपकरणों का प्रयोग करते समय ओवरलोडिंग होने का भी विशेष ध्यान रखें ताकि विद्युत कमी जैसे संकट से भी बचा जा सखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 पर

प्रचार माध्यमों में सूचित हीट वेव (लू) संबंधी चेतावनी पर ध्यान दें। लू से बचाव के लिए पशु-पक्षियों एवं मवेशियों के पीने के लिए पानी की हर सम्भव व्यवस्था करे। अधिक से अधिक पानी पियें। यदि प्यास नहीं भी हो तब भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले ढ़ीले वस्त्र पहनें। धूप के चश्में, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। यदि खुले में कार्य करने की आवश्यकता हो तो सिर, चेहरा, हाथ और पैरों को कपड़े से ढ़क कर रखें तथा छतरी का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पीने का पानी साथ ले जायें। ओआरएस एवं घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके। हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट क्रैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, अधिक पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचानें एवं आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें। अपने घर को ठंडा रखें। पर्दें, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा शाम के समय घर तथा कमरों के खिड़की-दरवाजें खोलकर रखें। कार्य स्थल पर ठंडा पेयजल रखें। कार्मिक सीधी सूर्य की रोशनी में कार्य करने से बचें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोंछें तथा चिकित्सक से संपर्क करें। श्रमसाध्य कार्यों को ठंडे समय में करने एवं कराने को प्राथमिकता दें। गर्भस्थ महिला कर्मियों तथा रोगग्रस्त कर्मियों एवं बुजर्गो पर विशेष ध्यान दें।-------लू-प्रकोप से बचने के लिए क्या न करें।-छोटे बच्चों को कभी भी बंद अथवा खड़ी गाडियों में अकेला न छोडें।-दोपहर 12 बजे से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें।-सूर्य के तापमान से बचने के लिये जहां तक संभव हो घर के निचली मंजिल पर रहें।-गहरे रंग के भारी तथा तंग कपड़े न पहनें।-जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रमसाध्य कार्य न करें।-अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थों का प्रयोग न करें।-अल्कोहल, चाय व काॅफी पीने से परहेज करें।-जानवरों को खुले में/बाहर/खडी गाडी में जानवर में न रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40-42°C तक पहुंच सकता है तापमानस, किसानों के लिए विशेष सलाह जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।