डीसीएम की टक्कर से टेम्पो सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Shahjahnpur News - फोटो परिचय-48 बेटे की मौत के बाद विलाप करती मांफोटो :: 47 टैम्पो में ङीसीएम ने टक्कर मारी। मिर्जापुर,संवाददाता। फर्रुखाबाद–मुरादाबाद स्टेट हाईवे प

मिर्जापुर। फर्रुखाबाद–मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र में कस्बे के पास रविवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टैम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना निगोही के गांव पराग निवासी सुनील 25 बर्ष पुत्र सोबरन अपनी मां अखिलेशा के साथ कलान के पृथ्वीपुर कुबेरपुर में शादी समारोह में शामिल होकर भात पहनाने जा रहा था। मिर्जापुर थाने से पहले फर्रुखाबाद–मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पीछे से आ रही डीसीएम ने उनके टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सींगापुर निवासी राजकुमार पुत्र सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल तीन अन्य लोगों को जरियनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बेसुध हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन