डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के निम्दापुर गांव के 22 वर्षीय राघव कटियार को कांधी गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर देहात,संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास शनिवार रात में डीसीएम की चपेट में आकर निम्दापुर गांव का रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जनकारी देने के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डेरापुर थाना क्षेत्र के निम्दापुर गांव का रहने वाला बाइस वर्षीय राघव कटियार पुत्र महेंद्र स्वरूप उर्फ राधा कृष्ण किसी काम से कांधी आया था। यहां स्थित पेट्रोल पंप के पास कानपुर- औरैया हाई-वे पार करते समय वह तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहंची पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकरी देने के बाद उसको गंभीर हलत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कलेज से भेजे गए मेमो पर पहुंची डेरापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।कांधी में हुए हादसे की खबर निम्दापुर पहुंचते ही वहां अफरा तफरी मच गई। परिजन तत्काल वहां से मेडिकल कालेज अकबरपुर पहुंचे। यहां परिजनों को राघव कटियार की मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। एकलौते बेटे की मौत से उसकी मां सुमन बदहवास हो गई। जबकि परिजन बिलख उठे। रोते हुए उसके पिता ने कहा कि उसके घर का चिराग बुझने के साथ ही बुढ़ापे का सहारा छिन गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन