Fatal Accident in Firozabad DCM Crushes Mopedd Rider 55-Year-Old Dies डीसीएम के रौंदने से मोपेड सवार राजमिस्त्री की मौत, Firozabad Hindi News - Hindustan
More

डीसीएम के रौंदने से मोपेड सवार राजमिस्त्री की मौत

Firozabad News - फिरोजाबाद के बाईपास पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 55 वर्षीय सुजान सिंह की मौत हो गई। वह मोपेड से अपने गांव से फिरोजाबाद आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आईं और उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mon, 27 April 2026 12:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
डीसीएम के रौंदने से मोपेड सवार राजमिस्त्री की मौत

फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र के बाईपास पर रविवार दोपहर डीसीएम के रौंदने से मोपेड सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। थाना नारखी के गांव गोंदई निवासी 55 वर्षीय सुजान सिंह पुत्र दुर्गपाल राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार दोपहर वह अपने गांव से मोपेड द्वारा फिरोजाबाद आ रहा था। ककरऊ कोठी चौराहा के निकट पीछे से आ रही डीसीएम ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह मोपेड से उछलकर सड़क पर गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत

सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मृतक के बेटे दीपक तमिलनाडू और दूसरा बेटा जीतू गुजरात में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। साढू के बेटे राहुल ने बताया कि वह मोपेड पर सवार थे। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी घायल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।