Speeding DCM Truck Collides with Family Car Leaving Three Seriously Injured सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम के घायल होने में रिपोर्ट, Kannauj Hindi News - Hindustan
More

सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम के घायल होने में रिपोर्ट

Kannauj News - सदर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 22 अप्रैल की रात को हुई जब परिवार एक हल्दी समारोह से लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sun, 26 April 2026 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम के घायल होने में रिपोर्ट

सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कर में सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित ने आरोपित डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली के मोहल्ला सरायमीरा सरायगली निवासी फैसल आलम ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखते हुए बताया कि 22 अप्रैल की देर रात करीब वह शिवराजपुर से एक रिश्तेदारी में हल्दी समारोह में शामिल होकर अपनी पत्नी इन्सा नूर और दो वर्षीय पुत्री हानिया के साथ कार से से वापस घर लौट रहा था।

मनी माऊ चौकी क्षेत्र में दन्दौरा बुजुर्ग लीलापुरवा गांव के सामने पहुंचते ही नेशनल हाईवे पर सामने से तेज गति में आ रहे डीसीएम चालक ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपित चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।