sex racket was operating in a rented house bookings were made based on photos on WhatsApp किराये के मकान में चल रहा था सेक्स का धंधा, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स का धंधा, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने किराये के मकान से 2 युवतियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक व्ह़ाट्सऐप पर फोटो दिखाकर बुकिंग होती थी।

Wed, 1 April 2026 06:07 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share
किराये के मकान में चल रहा था सेक्स का धंधा, व्हाट्सऐप पर होती थी बुकिंग, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

UP News: यूपी के मुरादाबाद में किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-7 में पुलिस टीम ने छापेमारी की। सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान एक मकान से दो युवतियां और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई मोबाइल फोन समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात लाइनपार चौकी प्रभारी शिवम वशिष्ठ की टीम गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि बुद्धि विहार सेक्टर 7 में स्थित सिद्धार्थ के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार, एसआई तेजपाल, महिला एसआई मोनिका चौधरी, एसआई शिवम वरिष्ठ की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान मकान के दो कमरों से पुलिस टीम ने दिल्ली और हरियाणा के यमुना नगर की युवतियों को संभल के दो युवकों के साथ पकड़ा है। जबकि तीसरे कमरे से चार युवक पकड़े गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में दिल्ली से आती थी महिलाएं, 14 गिरफ्तार, सेक्सवर्धक दवाइयां भी मिलीं

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई दिल्ली कगोल मार्केट डीआईजेड एरिया सेक्टर-4 निवासी सारिका, संभल कोतवाली के चौधरी सराय निवासी अल्फेज, हरियाणा के यमुनानगर निवासी निशा पत्नी, सभल के चौधरी सराय निवासी गोहर, यमुनानगर निवासी रामवीर, संभल के चौधरी सराय निवासी फैजल, पकाबड़ा के पुराना थाने के पीछे रहने वाले अतिफ और सऊद के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने सेक्स वर्धक दवाएं, शराब की बोतल, 76 हजार रुपये, 9 मोबाइल फोन, तीन कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रामवीर सिंह ने सिद्धार्थ का मकान किराये पर ले रखा है और यहां वह दिल्ली से लड़कियों को बुलाकर अपनी पत्नी निशा के साथ सेक्स रेकेट चला रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किये गए सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 और पांच के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस

व्हाट्सऐप पर भेजे जाते थे फोटो, ऑनलाइन होती थी बुकिंग

एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि इस सेक्स रैकेट का सरगना हरियाणा के यमुनानगर निवासी रामवीर सिंह है। उसी ने बुद्धि विहार सेक्टर 7 में सिद्धार्थ का मकान किराये पर लिया था। वहां वह अपनी पत्नी निशा जो पूर्व से देह व्यापार में लगी थी उसके साथ ही रहता है। यहां से आरोपी रामवीर सिंह और निशा मिलकर देह व्यापार का धंधा चलाते थे। आरोपी रामवीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म और व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था। बाद में उन्हें युवतियों की फोटो भेजकर ऑनलाइन बुकिंग करता था। कई डिमांड होने पर आरोपी दिल्ली और हरियाणा से युवतियों को बुलाता था। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि ग्राहक से डील रामवीर सिंह करता था। एक ग्राहक से संबंध बनाने के बदले वह युवतियों को डेढ़ हजार रुपये देता था। आरोपी रामवीर सिंह ग्राहकों से एडवांस भी लेता था। वह एक-एक युवक से 4 से 5 हजार रुपये तक वसूल लेता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 फीसदी किशोरों को ही घर में मिली सेक्स की जानकारी, 51% को गूगल ने दिया ज्ञान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।