Sex Racket Busted at Moradabad Hotel 14 Arrested Including Three Women Potency-Enhancing Drugs Recovered from Room यूपी के होटल में दिल्ली से आती थी महिलाएं, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, सेक्स वर्धक दवाइयां भी मिलीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के होटल में दिल्ली से आती थी महिलाएं, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, सेक्स वर्धक दवाइयां भी मिलीं

मुरादाबाद में बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में शनिवार रात छापेमारी कर दिल्ली और गोरखपुर निवासी तीन महिलाओं, मैनेजर और दस अन्य समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

Sun, 22 March 2026 10:06 PMDinesh Rathour मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी के होटल में दिल्ली से आती थी महिलाएं, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, सेक्स वर्धक दवाइयां भी मिलीं

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में शनिवार रात छापेमारी कर दिल्ली और गोरखपुर निवासी तीन महिलाओं, मैनेजर और दस अन्य समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार होटल मैनेजर राहुल गुप्ता महिलाओं को बुलाकर उनसे होटल में देह व्यापार कराके ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बुधबाजार के होटल में देह व्यापार चल रहा है। उक्त सूचना पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया पुलिस बल के साथ रात करीब साढ़े दस बजे बुधबाजार चौकी क्षेत्र स्थित होटल शेरे पंजाब में छापेमारी की। इस दौरान होटल के प्रथम तल से दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15 निवासी महिला विन्नी कुमारी को नागफनी के किसरौल निवासी वसीम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। गोरखपुर के करमैनी थाना क्षेत्र के सुनारे बुजुर्ग निवासी रोली पाठक, कटघर के करूला निवासी रेहान, दिल्ली निवासी राजौरी गार्डन जेजे कालोनी निवासी सुनीता कौर उर्फ सोनिया, गलशहीद के ईदगाह छोटी मस्जिद निवासी अमान को पकड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस

कमरे में शराब पीते मिले सात लड़के

तीनों कमरों से सेक्सवर्धक गोलियां, चॉकलेट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा एक अन्य कमरे में सात लड़के बैठकर शराब पीते मिले। जिनकी पहचान कटघर के इंद्रा कालोनी निवासी विशाल, नागफनी के झब्बू का नाला निवासी कैफ, सिविल लाइंस के अशियाना कालोनी निवासी शिवकुमार, मझोला के दानशाह की मिलक निवासी विकास, कटघर के गोविंदनगर निवासी अरविंद व अमन और कटघर के ही बलदेवपुरी पीतल बस्ती निवासी कौशल के रूप में हुई।

आपत्तिजनक सामान के साथ 17 मोबाइल भी पकड़े

पुलिस ने भारी मात्रा में सेक्स वर्धक गोलियां, आपत्तिजनक सामग्री, 26 हजार 520 रुपये की नकदी, बियर की खाली केन, शराब की खाली बोतल और 17 मोबाइल फोन बरामद किया। इन सब के साथ ही पुलिस ने मझोला के बुद्धिविहार ऋणमुक्तेश्वर मंदिर वाली गली निवासी होटल मैनेजर राहुल गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार रात शेरे पंजाब होटल में मारपीट की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी, उसकी जांच में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

बाहर से बुलाई जाती थीं लड़कियां

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि राहुल गुप्ता बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अपने होटल में रखकर उनसे धंधा कराता था। वह ग्राहकों से अनैतिक देह व्यापार कराने के लिए मनमाना पैसा वसूलता था। जबकि प्रति ग्राहक के हिसाब से महिलाओं को एक हजार रुपये देता था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मौके से पकड़े गए होटल मैनेजर, तीन महिलाओं समेत 14 आरोपियों के साथ ही होटल के मालिक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।