doctor turns clinic into sex racket charges 400 rupees local residents attack police took action डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस; लोगों ने बोला धावा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस; लोगों ने बोला धावा

लोगों ने उस वक्त क्लीनिक में मौजूद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक-युवतियां वहां अपनी मौजूदगी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने सभी को क्लीनिक के अंदर ही बंद कर दिया। बाहर से ताला लगा दिया।

Sun, 22 March 2026 06:54 PMAjay Singh कार्यालय संवाददाता, मेरठ
share
डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस; लोगों ने बोला धावा

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक को सेक्स रैकेट का अड्डा बना डाला। डॉक्टर इस क्लीनिक में 300 से 400 रुपए फीस लेकर देह के धंधे के लिए जगह मुहैया कराता था। लोगों को डॉक्टर पर लंबे समय से शक था। क्लीनिक में अक्सर युवक-युवतियां पहुंचते थे जो कहीं से भी मरीज नहीं लगते थे। इसी शक के आधार पर शनिवार की दोपहर लोगों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर धावा बोल दिया। लोग वहां पहुंचे और मकान को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सभी को क्लीनिक के अंदर ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह मामला, मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र का है। शनिवार की दोपहर एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर हंगामा हो गया। आसपास के इलाकों में यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों को काफी समय से इस क्लनिक पर चल रही गतिविधियों को लेकर शक था। उन्होंने मकान में मौजूद युवक-युवतियों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। लोगों का आरोप है कि काफी समय से उक्त मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की को दरवाजे से खींचकर खाली मकान में ले गया हैवान, रेप के बाद छोड़ा

किराये पर ली थी क्लीनिक की जगह

आरोपी डॉक्टर ने क्लीनिक के लिए यह जगह किराये पर ली थी। लेकिन क्लीनिक की आड़ में वह पिछले कई महीने से वहां देह व्यापार का अड्डा चला रहा था। इस धंधे में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। शनिवार को बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के वहां पहुंचने पर लोगों का शक यकीन में बदल गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तथाकथित क्लीनिक को घेर लिया। उन्होंने क्लीनिक में उस वक्त मौजूद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक-युवतियां वहां अपनी मौजूदगी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने सभी को क्लीनिक के अंदर ही बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद लोगों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचने के बाद लोगों से पूछताछ की। मौके से पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने थाने भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आईएएस के घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

डॉक्टर से पूछताछ

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टर से पुलिस ने गहन पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि डॉक्टर अपने क्लीनिक में 300 से 400 रुपये लेकर जगह उपलब्ध कराता था, जहां अवैध गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड दरोगा के ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।