Sensation due triple murder Ambedkar Nagar Blood soaked bodies 3 children found four-storey house police force deployed यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में खून से लथपथ मिले शव, मां फरार, किसने की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में खून से लथपथ मिले शव, मां फरार, किसने की हत्या?

अंबेडकरनगर में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। चार मंजिला घर के अंदर से तीन बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

Sat, 2 May 2026 06:09 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अंबेडकरनगर
share
यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में खून से लथपथ मिले शव, मां फरार, किसने की हत्या?

UP Murder: यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। चार मंजिला घर के अंदर से चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चारों बच्चों की हत्या किसने की? पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मां पर बच्चों की हत्या का शव गहरा रहा है। मां घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।

घटना अपराह्न करीब तीन बजे के बाद अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में हुई। पुलिस को एक चार मंजिला मकान से चार बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार मंजिला मकान के एक कमरे में बच्चों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान सफीक (14 वर्ष), सऊद (10 वर्ष), उमर (8) और बयान बानो (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक मोहम्मद नियाज पिछले एक वर्ष से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहा है। घटना के समय बच्चों की मां गाजिया खातून घर पर मौजूद थी, जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या में मां की संलिप्तता का शक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाप-बेटे की हत्या में फरार एक लाख का इनामी गिरफ्तार, कैंसर से जूझ रहा संतोष

पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव में की गई हत्या?

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों की हत्या में मां का हाथ है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने की चर्चा के कारण गाजिया खातून तनाव में रहती थी। वहीं, संपत्ति विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में टीमें जुटा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डूडा कर्मी व प्रेमिका की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, नहर में फेंका था शव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को कॉल कर 11वें फ्लोर से कूदा कारोबारी; सट्टे में हारने के बाद सुसाइड

बच्चों की हत्या से दहला इलाका

एक साथ तीन बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से पूरा इलाका दहल गया। चर्चा है कि मां ने बच्चों की हत्या की है। बच्चों का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। बच्चों की हत्या करने के बाद मां फरार हो गई। आरोप है कि महिला ने अपने पति का गुस्सा गुस्सा बच्चों पर निकाला है। पिछले कई सालों से महिला का पति सऊदी अरब में रह रहा है। वहीं उसने किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो वह आग बबूला हो गई। महिला तब से तनाव में रह रही थी। मौका पाते ही उसने ईंट से कूचकर बच्चों को मार डाला और फिर बालकनी से कूदकर भाग गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।