Send Nora back to Canada UP Women Commission chairperson speaks out on Sarke Chunar song controversy नोरा को कनाडा वापस भेज दो; 'सरके चुनर' गाना विवाद पर बोलीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नोरा को कनाडा वापस भेज दो; 'सरके चुनर' गाना विवाद पर बोलीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष

नोरा फतेही के 'सरके चुनर 'गाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने इसे अश्लील बताते हुए सेंसर बोर्ड से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि नोरा को कनाडा वापस भेज देना चाहिए।

Fri, 20 March 2026 03:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
नोरा को कनाडा वापस भेज दो; 'सरके चुनर' गाना विवाद पर बोलीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर विवाद का सामना कर रही है। इस यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने भी अभिनेत्री नोरा फतेही के नृत्य और गानों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नोरा के गानों में अश्लीलता परोसी जा रही है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह का कंटेंट परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता।

नोरा का कनाडा वापस भेज देना चाहिए- बबीता सिंह

अलीगढ़ के विकास भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि नोरा फतेही को भारत में शोहरत और पहचान मिली है, लेकिन इस प्रकार के प्रदर्शन समाज के लिए ठीक नहीं हैं। उनको वापस कनाडा भेज देना चाहिए। उन्होंने सेंसर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड आखिर ऐसे कंटेंट को कैसे अनुमति दे रहा है। इस मामले में आयोग की ओर से सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरके चुनर तेरी सरके गाने पर विवाद के बीच अब नोरा फतेही के खिलाफ फतवा भी जारी
ये भी पढ़ें:चोली के पीछे ठीक था तो सरके चुनर पर हंगामा क्यों?, नोरा के गाने पर बोलीं रक्षिता

गानों में बढ़ती अश्लीलता पर रोक लगे- बबीता

डा. चौहान ने यह भी कहा कि फिल्मों और गानों में बढ़ती अश्लीलता पर रोक लगनी चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस तरह के कंटेंट पर सख्ती से निगरानी की जरूरत है। इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कई बार मुस्लिम महिलाएं अपनी शिकायत लेकर आती हैं, लेकिन दोबारा फॉलोअप के लिए नहीं पहुंचतीं, जिससे समस्याओं का समाधान अधूरा रह जाता है। उनके अनुसार, कुछ मामलों में महिलाओं को पहले से सिखाकर भेजा जाता है, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती।

ऐप पर महिलाएं दर्ज करा सकेंगी शिकायत

इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य महिला आयोग एक नया ऐप विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस ऐप के माध्यम से महिलाएं सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। आयोग का उद्देश्य तकनीक के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोरा-बादशाह के वल्गर गानों ने किया मूड खराब? ये 5 गाने सुनकर मजा आ जाएगा

नोरा के खिलाफ फतवा जारी

इससे पहले अलीगढ़ में मुस्लिम पर्सनल दारूल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती ने नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया था। फतवा जारी करते हुए कहा कि इस्लाम में अश्लील गाने, नृत्य, आपत्तिजनक दृश्य बनाना और उनमें भाग लेना हराम है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने गाने और दृश्यों को अश्लील बताया है। उन्होंने कहा समाज में बेहयाई फैलाना न केवल अनैतिक है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी दंडनीय है। नोरा फतेही ने मुस्लिम होने के बावजूद ऐसे अश्लील गाने में हिस्सा लिया। उन्होंने गुनाह-ए-कबीरा यानी बड़ा पाप किया है। उन्हें दर्दनाक दंड मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।